चित्तौड़गढ़: चन्देरिया और चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली 8 जोड़ी ट्रेनों में लगाए जाएंगे 15 एक्स्ट्रा डिब्बे
फेस्टिव सीज़न को देखते हुए रेलवे ने चित्तौड़गढ़ और चंदेरिया रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली 8 जोड़ी ट्रेनों में 15 एक्स्ट्रा डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। हालांकि यह व्यवस्था पूरी तरह से अस्थाई होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि महाशिवरात्रि और होली सहित विभिन्न पर्वों को देखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है।