नसीराबाद: दिलवाड़ा बाईपास पेट्रोल पंप स्थित दुकान में वेल्डिंग के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम
बुधवार शाम 7 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार दिलवाड़ा बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ट्रॉली की वेल्डिंग करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पहले स्थानीय राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जेएलएन अस्पताल, अजमेर रेफर किया गया। जहाँ डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।