गाण्डेय: गांडेय के अहिल्यापुर समेत प्रखंड क्षेत्र में घने बादल, तेज हवा और गर्जन के साथ हुई बारिश
Gandey, Giridih | Apr 30, 2026
गुरुवार की शाम 4 बजे से गांडेय प्रखंड क्षेत्र के अहिल्यापुर क्षेत्र समेत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में घने बादल के बीच तेज हवाओं और गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान क्षेत्र का माहौल अस्त व्यस्त रहा। राहगीरों को जहाँ आश्रय मिला वहीं ठहर गया, लोग अपने घरों में चिपके रहें। बारिश के कारण वातावरण ठंडा हो गया।