असरगंज: भाजपा नगर मंडल कार्य समिति की बैठक सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित
प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री सरस्वती मंदिर के प्रांगण में शनिवार 2 pm को भाजपा नगर मंडल कार्य समिति बैठक सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रहलाद कुमार प्रेम ने किया । जबकि संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर दिलीप कुमार रंजन द्वारा किया गया।