खिरकिया: खिरकिया मंडी में व्यापारी फेंक रहे ज्यादा उपज, किसानों को नुकसान, नियमों की अनदेखी पर चिंता
खिरकिया कृषि उपज मंडी में गुरुवार को 11 बजे नीलामी के दौरान व्यापारियों द्वारा किसानों की उपज को अत्यधिक मात्रा में प्लेटफॉर्म पर फेंका जा रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। मंडी में उपज के परीक्षण और मूल्य निर्धारण के समय व्यापारी मुट्ठी भर अनाज उछालकर प्लेटफॉर्म पर फेंक देते हैं। नीलामी के दौरान सभी व्यापारी इसी तरीके से उपज की जांच करते हैं।