मंझनपुर: थाम्बा गांव में खाना बनाते समय तेज आवाज के साथ फटा सिलेंडर, मां-बेटी समेत 5 झुलसे मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के थाम्बा गांव के रहने वाले राम दीन के घर में रात में खाना बन रहा था। इसी दौरान तेज आवाज के साथ अचानक सिलेंडर फट गया। जिसमें मां-बेटी समेत पांच लोग झुलस गए हैं। सभी को एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।