मंझनपुर: मीरापुर गांव में हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से अधेड़ झुलसा , मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी छोटे लाल मजदूरी करता है। वह घर की छत पर कपड़ा फैलाने गया हुआ था। तभी उसे हाईवोल्टेज करंट लगा है। मौके से ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। झुलसे हुए अधेड़ को एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।