मंझनपुर: रजपालपुर के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गिरकर युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाना क्षेत्र के जहांगीर नगर निवासी सुनील कुमार किसी काम से रजपालपुर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि रजपालपुर के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया है। जिससे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।