मंझनपुर: भड़ेसर में स्टे में उतरे करंट की चपेट में आने से 6 साल बच्ची की हुई, परिजनों में मचा कोहराम, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भड़ेसर गांव निवासी उमेश सरोज खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बताया जा रहा है कि उसकी 6 साल की बच्ची घर के बाहर सहेलियों के साथ खेल रही थी। तभी वहां पर लगे बिजली के पोल के स्टे में उतरे करंट की चपेट में आ गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। वहीं इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।