पौड़ी: हिमालय क्रांति पार्टी में नए कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं से स्वागत, पार्टी की रीति-नीति से कराया गया अवगत
Pauri, Garhwal | Sep 15, 2025 हिमालय क्रांति पार्टी के जिला कार्यालय पौड़ी में जिला उपाध्यक्ष शशि बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें नए कार्यकर्ताओं का पार्टी में सम्मिलित होने पर प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह बिष्ट द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। दिनेश सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की स्थापना से लेकर पार्टी द्वारा अब तक किए गए कार्यों से अवगत कराया