नरवर: खेत की रखवाली कर रहे किसान की झोपड़ी में लगाई आग, डेढ़ लाख का नुकसान
नरवर थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहे किसान की झोपड़ी में आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने करीब डेढ़ लाख रुपए के नुकसान की बात कही है। पुलिस के अनुसार फरियादी.