जिले की टिब्बी तहसील के राठीखेड़ा के पास लग रहे एशिया के सबसे बड़े इथेनोल प्लांट का निर्माण रोकने की मांग को लेकर बुधवार को भारी बवाल मच गया। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी फैक्ट्री निर्माण स्थल पर पहुंचे। प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच समन्वय नहीं होने के कारण अचानक भीड़ बेकाबू होकर फैक्ट्री के आसपास लगे बेरिकेट्स को तोडकऱ आगे जाने लगी।