झांसी: मोठ क्षेत्र में ट्रक से सफर कर रहे युवक की हुई मौत, पिता ने कहा- पुलिस ने बताया एक्सीडेंट हुआ पर कैसे हुआ यह नहीं बताया
Jhansi, Jhansi | Jun 17, 2025 झांसी के मोठ थाना क्षेत्र में युवक की लाश मिली है। पिता को बेटे की मौत की जानकारी पुलिस से मिली तो वह झांसी पहुंचे। यहां पुलिस ने बताया कि युवक की ट्रक एक्सीडेंट में मौत हुई है। लेकिन पिता को इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है। बोले, बेटा जिस ट्रक में सवार था उसकी कोई जानकारी नहीं है और उसे किस वाहन ने टक्कर मारी पुलिस ये भी नहीं बता रही है।