झांसी: रक्सा के बमेर गांव में शराब लेने जा रहे दो व्यक्तियों की मोटरसाइकिल छात्र की मोटरसाइकिल से टकराई, तीन लोग हुए घायल
Jhansi, Jhansi | Jun 17, 2025 रक्सा थाना क्षेत्र के कशोधन गांव के दो व्यक्ति मंगलवार को शराब लेने जा रहे थे। वह बमेर गांव से निकले और राजापुर की ओर जा रहे थे, तभी ब्लेयर मोड के पास सामने से 12 वीं का छात्र विवेक साहू तेज स्पीड मोटरसाइकिल से आ रहा था। इन दौरान उन लोगों की आपस में जोरदार टक्कर हो जाती है। जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।