कायमगंज: कायमगंज क्षेत्र में 15 साल पुरानी व्यवस्था हुई शुरू, फसलों की सुरक्षा के लिए मंडी में तैनात दमकल विभाग की टीम
कायमगंज क्षेत्र में भीषण गर्मी और रबी की फसलों की कटाई के सीजन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। फसलों को आग की विभीषिका से बचने के लिए मंडी समिति में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर 2500 लीटर क्षमता वाली फायर ब्रिगेड गाड़ी के साथ चालक अनुप बाबू के नेतृत्व में दमकल कर्मी श्यामवीर सिंह और नीलेश, राम।प्रकाश की तैनाती की गई है।