धामपुर: अफजलगढ़ क्षेत्र के कल्लूवाला में ट्यूबवेल की हौज में नहाते समय डूबने से एक श्रमिक की हुई मौत
Dhampur, Bijnor | Jun 25, 2026 गुरुवार की सांय करीब 6:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव कल्लूवाला निवासी नरेंद्र रावत सेंटर से कुछ सामान लेने के लिए गया था। रास्ते में एक ट्यूबवेल की हौज में नहाने लगा। बताया जाता है की हौज में डूबने से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उसका शव देख पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।