बीना: ग्राम कोरजा में 55 वर्षीय महिला की इल्ली मार दवा खाने से मौत
Bina, Sagar | Apr 18, 2025 55 वर्षीय कल्लो वाई पति अनरत अहिरवार निवासी ग्राम कोरजा ने घर में अज्ञात कारणों के चलते इल्ली मार दवा खाली। महिला की तबीयत बिगड़ती देख परिजनो ने सूचना डायल 100 नंबर एवं 108 को दी।108 की मदद से महिला को शुक्रवार करीब 5:45 बजे सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया वहीं अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना बिना थाने को दी।