अंबाह: गुलाबपुरा में खाने के विवाद में मजदूर की हत्या: पाइप से सिर पर वार हुई मौत, मामला दर्ज
Ambah, Morena | Jun 18, 2026 गुलाबपुरा में खाने को लेकर विवाद में 22 वर्षीय मजदूर मंजीत वाल्मीकि की हत्या कर दी गई। बुधवार रात खाना परोसते समय गुड्डन धानुक ने लोहे के पाइप से मंजीत के सिर पर वार किया। गंभीर हालत में मुरैना अस्पताल में गुरुवार सुबह मौत हो गई। मामा शिवराम की रिपोर्ट पर अंबाह पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।