पुलिस थाना सिद्धमुख क्षेत्र में 23 अक्टू 2025 की रात लाठी सरियो व बरछी से लैस आरोपियों द्वारा मारपीट कर हत्या के प्रयास के मामले में सिद्धमुख थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। रामनिवास पुत्र उम्मेदराम जाट 34 साल निवासी भामासी पुलिस थाना दूधवाखारा जिला चूरू को गिरफ्तार को किया है।