सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धरहरा में एक्स-रे मशीन पिछले लगभग 15 दिनों से खराब रहने के कारण शुक्रवार तड़के लगभग 11 बजे भी मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक्स-रे सुविधा बंद होने से चोट, हड्डी और अन्य जांच के लिए आने वाले मरीजों को मजबूरन बाहर निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ रहा है।