लंभुआ: लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में वर्दी पहनकर नशे में झूमते दिखे दरोगा, वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी ने किया सस्पेंड
सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो कल सामने आया था। वीडियो में वर्दी पहने एक दरोगा नशे में धुत दिखाई दे रहे थे। जिन्हें शुक्रवार को एसपी ने शुक्रवार 11 बजे सस्पेंड करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने उन पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है।