लंभुआ: लंभुआ तहसील क्षेत्र के बाबूगंज बेलसौना में बोल बम कांवरिया संघ द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन, शिवभक्तों ने लिया प्रसाद
सुलतानपुर। लंभुआ तहसील क्षेत्र के बाबूगंज बेलसौना गांव में बोल बम कांवरिया संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से भारी संख्या में शिवभक्तों की मौजूदगी देखी गई, जहां श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर वार्ड नंबर 39 से भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पुरुषोत्तम पांडे ने पहुंचकर सभी