लंभुआ: कस्बे में नशे में धुत दिखे दरोगा, वर्दी में लड़खड़ाते हुए रेलवे ट्रैक पार करने का वीडियो आया सामने
सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में वर्दी पहने एक दरोगा नशे में धुत दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने उन पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। घटना गुरुवार दोपहर की है जब उप निरीक्षक श्याम कुमार सिंह एक होमगार्ड के साथ बाइक पर सवार दिखे। बाइक पर न तो नंबर प्लेट थी और न ही दोनों ने हेलमेट पहना था।