उमरेठ: मोरडोंगरी में दुकान सजाकर बैठे झोलाछाप चिकित्सक,बिना डिग्री के अस्पताल खोलकर कर रहे इलाज
मोरडोंगरी में झोलाछाप चिकित्सक अपनी दुकान सजाकर बैठे है। बिना डिग्री, बिना अनुमती के अस्पताल खोलकर ये ग्रामीणों का उपचार कर रहे है। मीडियाकर्मी ने जब इनसे इनकी डिग्री और वैधता की जानकारी पूछी तो कैमरे पर हाथ रखकर वीडियो बनाने की अनुमती मांगने लगे। गुरुवार 2 बजे मोरडोंगरी उपसरपंच ने कहा ऐसे चिकित्सक पर कार्रवाई होना चाहिए।