फुलवारी: फुलवारी शरीफ के अलवा कॉलोनी में दिनदहाड़े एक घर से मोबाइल की हुई चोरी
फुलवारी शरीफ थाना के अलवा कॉलोनी में घर में घुसकर दिन दहाड़े मोबाइल की चोरी कर ली गई जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पीड़ित परिजन मोहम्मद शाकिर हुसैन ने इस मामले में इसकी लिखित शिकायत फुलवारी शरीफ थाने में की है। इसके साथ ही थाने को घटना की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया गया है।