फुलवारी: ईद की मुबारकबाद देने फुलवारी शरीफ खानकाह पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
Phulwari, Patna | Mar 31, 2025 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को ईद की मुबारकबाद देने खानकाह पहुंचे। वहां उन्होंने खान का के पीर साहब से उनके हुजरे में मुलाकात की और ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ईद एक पवित्र त्यौहार है। यह त्यौहार आपसी भाईचारगी और सौहार्द का एक मिसाल है। इस मौके पर वह देशवासी और बिहार वासियों के लिए अमन चैन की दुआ मांगते हैं।