हिलसा: बिहार पुलिस में चयनित 13 अभ्यर्थी हिलसा में सम्मानित
Hilsa, Nalanda | Jun 9, 2026 बिहार पुलिस में चयनित 13 अभ्यर्थी हिलसा में सम्मानित हिलसा (नालंदा)। बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 में सफल हुए 13 छात्र-छात्राओं को मंगलवार को हिलसा में आयोजित एक सम्मान समारोह में अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य सफल अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करना तथा अन्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करना था।