मेरठ: मेरठ में आग का तांडव जारी, माधवपुरम में दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
Meerut, Meerut | Apr 25, 2026 मेरठ में लगातार आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं कभी तो चलती गाड़ी में आग लगती तो कभी दुकानों में आग लगती शनिवार की रात मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम में एक तेल के स्पेलर से शुरू हुई आग पड़ोस की दुकान तक पहुंच गई जिसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया फिलहाल दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।