बयाना: 11 केवी बिजली लाइन टूटने से युवक की मौत, युवक खेत पर काम करने जा रहा था
गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र के भोलापुरा गांव में एक युवक की 11 केवी बिजली लाइन टूटने से करंट लगने से मौत हो गई। युवक खेत पर जा रहा था तभी यह हादसा हुआ।गढ़ीबाजना थाना के एएसआई गोपाल सिंह के अनुसार, मृतक की पहचान भोला (22) पुत्र लक्ष्मण गुर्जर निवासी भोलापुरा के रूप में हुई है।