यातायात जागरूकता माह के तहत चंदौली यातायात पुलिस और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार दोपहर से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 534 वाहनों का चालान करते हुए ₹726000 का जुर्माना वसूला गया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली व भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए और ब्लैक स्पॉट्स पर रिफ्लेक्टर व चेतावनी बोर्ड भी स्थापित किए गए।