गम्हरिया: गम्हरिया थाना में चौकीदार परेड आयोजित, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए गए निर्देश
गम्हरिया थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष राघव शरण के नेतृत्व में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान चौकीदारों की उपस्थिति और कार्यों की समीक्षा की गई। थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया। साथ ही विधि-व्यवस्था बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की