दलौदा: दलोदा में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 प्रकरण दर्ज
मंदसौर जिले के दलोदा क्षेत्र में रविवार दोपहर 2 बजे आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया,निरीक्षक कर्मेंद्र सांवले के नेतृत्व में टीम ने ढाबों और दुकानों पर दबिश देकर 12 प्रकरण दर्ज किए, कार्रवाई में 192 पाव देशी शराब और 12 बीयर केन जब्त किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई,