प्रतापपुर: थाना परिसर में हनुमान मंदिर में धूमधाम से प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न
प्रतापपुर थाना परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में आज विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच बजरंगबली की प्रतिमा का विधिवत पूजन एवं अभिषेक किया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया।