जगदलपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंदूर वाटिका में पौधारोपण, सांसद, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं सीईओ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जगदलपुर, 05 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार शाम सिंदूर वाटिका में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनजातीय गौरव वाटिका के सामने स्थित सिंदूर वाटिका में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।