अवैध नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। बिस्टान थाना पुलिस ने आवली रोड पर भीलट देव मंदिर के सामने घेराबंदी कर संजय नगर निवासी कुख्यात तस्कर रिजवान पिता इकबाल पठान को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 1 लाख रुपये कीमत की 10 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर जप्त की गई है। एसपी रविन्द्र वर्मा के निर्देश और बिस्टान थाना प्रभारी गुलाब सिंह रावत के नेतृत्व में