पिंड्रा: अस्वालपुर गांव में अलमारी तोड़कर ₹7 लाख के गहने उठा ले गए चोर, घर में बने शौचालय की छत के सहारे मकान में घुसे
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के असवालपुर गांव के दक्षिणी छोर पर घर बनवा कर रह रहे अवध नारायण पटेल के घर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां घर में घुसे चोरों ने ₹1 लाख की नकदी व ₹7 लाख के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए। घटना की सूचना पर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।