पिंड्रा: बाबतपुर मार्ग के करीब गरजा बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण के जद में आ रहे थे कई मकान; तोड़े गए लोगों के आशियाने*
बाबतपुर-जमालापुर मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आ रहे कुआर से बरही नेवादा तक के अतिक्रमण को एसडीएम पिंडरा के नेतृत्व में मंगलवार को अभियान चलाकर बुलडोजर से तोड़ा गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया। बाबतपुर जमालापुर मार्ग चौड़ीकरण के तहत बसनी से सिहोरीबीर 12.68 किमी तक चौड़ीकरण हो रहा है। कुआर, ताड़ी व बरही नेवादा में कुछ मकान व दुकान चौड़ीकरण के जद में आ रहे थे।