पठारी: 6 महीने पुराना पानी निकास विभाग का समाधान पुलिया खुलवाकर तहसील प्रशासन ने कराया समझौता
6 माह पुराने पानी निकासी विवाद का समाधान, पुलिया खुलवाकर तहसील प्रशासन ने कराया समझौता .. तहसील पठारी के ग्राम धमोनीपुरा में पिछले छह माह से लंबित पानी निकासी विवाद का तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सफलतापूर्वक समाधान कराया। तहसीलदार श्रीमती लता पाल ने बताया कि आवेदक सीताराम कुर्मी एवं अनावेदक राकेश कुर्मी के बीच पानी निकासी को लेकर लंबे समय से विवाद चल र