इकौना: लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला एक वांछित अभियुक्त इकौना बाईपास से गिरफ्तार
इकौना बाईपास से पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, दरअसल गिरफ्तार अभियुक्त लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले मे वांछित था। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शमशाद पुत्र आबिद अली पता इकौना बाईपास जनपद श्रावस्ती है।जबकि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।