इकौना: फत्तूपुर तनाजा में पैर फिसलने से बूढ़ी राप्ती नदी में डूबे तीन बच्चे, 2 को निकाला गया बाहर, एक की तलाश अभी जारी
पैर फिसलने से बीती देर शाम बूढ़ी राप्ती नदी में 3 बच्चें डूब गए।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रात में काफी तलाश कराई, इस दौरान दो को बाहर निकाल लिया गया, जबकि अंकित यादव लापता हो गया। वहीं एनडीआरएफ की टीम आज सुबह से बच्चें की तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।