बेगूसराय: एडीआर भवन में प्रधान न्यायाधीश गीता गुप्ता का विदाई सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के एडीआर भवन में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश गीता गुप्ता के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव करुणा निधि प्रसाद आर्या के निजी प्रकोष्ठ में शनिवार की दोपहर 02:00 बजे किया गया. इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव करुणा निधि प्रसाद आर्या ने कहा कि आज मैं बहुत भावुक हूं.