बेगूसराय: 11 जुलाई को हुई युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने दी जानकारी
बेगूसराय में तेघरा थाने की पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर छोटू कुमार हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। और हत्याकांड के खुलासे के बाद चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। तेघरा डीएसपी रविंद्र मोहन ने बताया कि पैसे के लेनदेन की वजह से दोस्त ने ही छोटू कुमार की हत्या कर दी थी एवं साक्ष्य छुपाने के लिए शव को गड्ढे के समीप झाड़ी में फेंक दिया था।