बेगूसराय: कारगिल भवन में डीएम की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ पुनरीक्षण कार्य को लेकर हुई बैठक
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गयी है. इसी कड़ी में कारगिल भवन में शुक्रवार की शाम 04:00 बजे डीएम तुषार सिंगला की अध्य्क्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डीएम द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 से संबंधित जानकारी सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों को दी गयी.