गिरिडीह: कबीर जयंती पर गिरिडीह में निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल।
श्री कबीर जयंती के पावन अवसर पर रविवार को 10 बजे सिरसिया स्थित श्री कबीर ज्ञान मंदिर, से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी से पूरा शहर भक्ति और आध्यात्मिक माहौल में सराबोर हो गया। शोभायात्रा की शुरुआत सिहोडीह सिरसिया मंदिर प्रांगण से हुई।