मंदसौर: नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी जिले में 1240 विद्यार्थी देंगे परीक्षा;केंद्रों का ASP,SDM व CSP ने किया निरीक्षण
मंदसौर जिले में नीट परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चार परीक्षा केंद्रों पर 1240 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर अदिति गर्ग ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सीसीटीवी, जैमर, बायोमेट्रिक और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,एएसपी तेरसिंह बघेल, एसडीएम, सीएसपी व थाना प्रभारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया,