मंडी: हिमाचल के सभी 68 विधायकों के लिए चुनौती बनी राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी, तीसरे विकल्प का बढ़ा प्रभाव: रूमित सिंह ठाकुर
Mandi, Mandi | Nov 1, 2025 राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने शनिवार को शाम करीब साढ़े 6 बजे अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से भाजपा-कांग्रेस राजनितिक दलों पर जोरदार जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी का तीसरे विकल्प के तौर पर सामने आने से दोनों राजनितिक दलों में डर पैदा हो गया है। इस कारण उनके खिलाफ आजकल षड्यंत्र रचा है।