विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत वैष्णोपुर स्थित पंचायत सचिवालय में रविवार को आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का महादेवा विधायक ने उद्घाटन किया। शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने विभिन्न बीमारियों की जांच व उपचार कराया। विधायक दूधराम ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर लोगों को सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करते हैं।