अरथूना: नितेश पुरोहित (गामड़ी) बने अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष
अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज द्वारा संगठन विस्तार एवं समाजहित के कार्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियाँ की गई हैं। सोमवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार राष्ट्रीय संयोजक भूपेंद्र कुमार पंड्या द्वारा जारी मनोनयन आदेश के अनुसार नितेश पुरोहित (गामड़ी) को राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।