जौनपुर के महाराजगंज विकास खंड परिसर में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत सचिवों और पंचायत सहायकों के लिए दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार की सुबह करीब 9 बजे आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का विषय 'स्वयं के आय स्रोत' रहा, जिसका उद्देश्य पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना था।