जशपुर: जशपुर में 204 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संचालित रामलला दर्शन योजना के तहत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम दर्शन का अवसर मिल रहा है। योजना के अंतर्गत अब तक जिले से 2640 श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं। इसी क्रम में 13वां जत्था रवाना किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न जनपद एवं नगर पंचायतों से कुल 204 यात्री शामिल हैं। जनप्रतिनिधियों ने बस को